5 राज्यों में होने वाली प्रसिद्ध भारतीय बुनाई और प्रिंटिंग

learn textile designing online

भारतीय हैंडलूम अपनी समृद्धि, कोमलता, सुंदरता, विविधता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। वे भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। टेक्सटाइल डिज़ाइनिंग यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय के साथ-साथ इसकी बुनाई और पैटर्न में कई बदलाव आए हैं। डिजाइन अब ग्लैमर, भव्यता और पूर्णता का पर्याय बन चुके हैं, लेकिन हथकरघों का महत्व आज भी वही है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से 5 प्रसिद्ध भारतीय बुनाई और प्रिंट दिए जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश अपने हैंडलूम के लिए जाना जाता है। यहां विशिष्ट और बेहतरीन साड़ियों और ड्रेस सामग्रियों का उत्पादन होता है। यहां पर कपड़ों के बढ़िया और विशिष्ट डिजाइन मिलते हैं। पोचमपल्ली, वेंकटगिरी, गडवाल, नारायणपेट, धर्मावरम, और उप्पादास के करघे पूरे भारत में अपनी रेशमी और सूती साड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां के टेक्सटाइल फैब्रिक डिजाइन का अपना एक अलग आकर्षण है।

textiles for fashion course online
बिहार

बिहार टसर रेशम के लिए जाना जाता है। नॉन मलबेरी रेशम की किस्म और हाथ से बुने हुए कपास के मलमल, बुनाई की दुनिया में अपना जलवा बिखेरते हैं। बुनकर समुदाय ने कताई में उच्च गुणवत्ता वाले रेशम का विकास किया है, जिससे अद्वितीय लो-ट्विस्ट वाले टसर रेशम के धागे बनाए जाते हैं। मधुबनी के मलमल का सिक्का आज भी बरकरार है।

textiles for fashion online courses
गुजरात

गुजरात अपने पटोला प्रिंट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह एक टाई और डाई तकनीक है जिसमें जटिल बुनाई की आवश्यकता होती है, जिसकी वजह से यह महंगा और विशिष्ट होता है। यहां पर कई कपड़ा टेक्सटाइल प्रिंटिंग के पाठ्यक्रम चलते हैं, जो कि ऐसे प्रिंटों का अध्ययन कराते हैं।

textiles & fashion design online courses
कर्नाटक

कर्नाटक मलबरी रेशम का घर है। यहां की शुद्ध जरी के बार्डर वाली मैसूर रेशम की साड़ियां भारतीय महिलाओं में बेहद प्रसिद्ध हैं। कसूती कढ़ाई और बेलगाम की साड़ियां के साथ-साथ प्रिंटेड रेशम की साड़ियां यहां की अन्य प्रसिद्ध किस्मों में से हैं।

textile designing online
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र अपने समृद्ध और सुंदर पैठानी ब्रोकेड्स के लिए जाना जाता है, जो आज भी कई लोगों के लिए बेशकीमती हैं। ये सोने के सिक्कों या डॉट मोटिफ्स के कॉन्ट्रास्टिंग बार्डर के साथ-साथ कुम कुम रंगों में भी आते हैं।

textile courses and classes online
आज ही Hamstech ऑनलाइन एप्लिकेशन डाउनलोड करें और अपने अनुसार समय और स्थान पर ऑनलाइन टेक्सटाइल डिज़ाइनिंग सीखें।

अब आसान ऑनलाइन वीडियो क्लासेज़ द्वारा आप कहीं भी कभी भी फैशन डिज़ाइनिंग सीख सकते हैं। रोमांचक पाठ्यक्रमों के नि: शुल्क परीक्षण के लिए आज ही ऐप डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *